जन्माष्टमी 2026 - श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अभेद सुरक्षा कवच, 7 जोन-33 सेक्टर में तैनात रहेगा पुलिस बल

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 1d Ago 68 Views


भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को लेकर मथुरा पूरी तरह तैयार है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन ने अभेद सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पूरे शहर को 7 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। देखिए यह खास रिपोर्ट।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार पूरे मथुरा शहर को 7 जोन और 33 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि 8 कंपनी पीएसी और अन्य सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की निगरानी के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं पूरे मेला क्षेत्र पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now