मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले देर रात होलीगेट का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने परखी सुरक्षा...
- 32m ago
वृंदावन में देर रात बेखौफ बदमाशों ने झुग्गी में रहने वाले एक परिवार पर हमला कर दिया। छीना-झपटी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवती पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार ओवरब्रिज के नीचे की है, जहां सोमवार देर रात पांच बाइक सवार बदमाश एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार के पास पहुंचे और छीना-झपटी करने लगे।
जब परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान एक युवती पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पांचों अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
वृंदावन में देर रात बेखौफ बदमाशों ने झुग्गी में रहने वाले एक परिवार पर हमला कर दिया। छीना-झपटी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवती पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार ओवरब्रिज के नीचे की है, जहां सोमवार देर रात पांच बाइक सवार बदमाश एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार के पास पहुंचे और छीना-झपटी करने लगे। जब परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान एक युवती पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पांचों अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!