B R E A K I N G   N E W S : जन्माष्टमी से पहले मथुरा में बारिश का कहर: भूतेश्वर का सांस्कृतिक मंच पानी में डूबा

  • 20h Ago 353 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच मथुरा में बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। भूतेश्वर चौराहे पर बनाया गया भव्य सांस्कृतिक मंच पूरी तरह पानी में डूब गया। मंच पर जलभराव होने से कार्यक्रमों की तैयारियां प्रभावित हुई हैं और अब प्रशासन पानी निकासी में जुटा है।

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भूतेश्वर चौराहे पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशाल मंच तैयार किया गया था। लेकिन लगातार हुई तेज बारिश के बाद पूरा मंच और उसके आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया।

जन्माष्टमी से पहले सामने आई इस तस्वीर ने लाखों रुपये की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन अब तेजी से हालात सामान्य करने का दावा कर रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now