मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले देर रात होलीगेट का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने परखी सुरक्षा...
- 31m ago
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी या शोहदों की हरकत का शिकार होने पर डरने की बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इसके साथ ही सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की जानकारी भी विस्तार से दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी या शोहदों की हरकत का शिकार होने पर डरने की बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की जानकारी भी विस्तार से दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!