कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
कोटा रेल मंडल से रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच हुई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रेन का थर्ड एसी और एसएलआर कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया और कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
कोटा रेल मंडल से रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच हुई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रेन का थर्ड एसी और एसएलआर कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया और कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!