Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 17 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
त्रिवेंद्रम–निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में एसी के दो कोच में लगी भीषण आग

कोटा रेल मंडल से रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच हुई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रेन का थर्ड एसी और एसएलआर कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया और कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन  रवाना की गई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Previous News

NEET केस पर राहुल गांधी का हमला: ‘22 लाख बच्चों के साथ धोखा’, PM से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

Next News

श्री द्वारकाधीश मंदिर में चांदी के पालने में विराजे ठाकुरजी, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन