कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अपनी जान जोखिम में डालकर डांस करते हुए रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए युवती को पकड़ लिया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, 10 अप्रैल को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती रेलवे ट्रैक पर डांस करती नजर आ रही थी। इस खतरनाक हरकत का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए युवती की पहचान की और उसके संपर्क नंबर तक पहुंच बनाकर नोटिस जारी किया।जांच में युवती की पहचान गंगा शर्मा निवासी कांशीराम कॉलोनी, हाथरस के रूप में हुई। बताया गया कि वह जिला अस्पताल आई थी और वहीं अपने बच्चे से रेलवे ट्रैक पर यह रील शूट करवाई थी।
आरपीएफ की पूछताछ में गंगा शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उसने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह रील बनाएगी, लेकिन इस तरह की खतरनाक जगहों पर शूटिंग नहीं करेगी।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"1fb3c805-8dcf-491c-a95a-8b3cab5e80b6","external_id":null}