पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, 16 केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम

  • 8 days ago
  • 240 views


मथुरा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर मथुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

जनपद में प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, पर्याप्त पुलिस बल, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now