नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान को लेकर घमासान तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सत पॉल शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन के भीतर माफी मांगने और बयान वापस लेने की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है।
पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के एक पदाधिकारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल कराने का लालच देकर पाला बदलने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया था कि संबंधित बीजेपी नेता सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील हैं।
बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। पार्टी का कहना है कि यदि तय समय सीमा में माफी नहीं मांगी गई, तो 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान को लेकर घमासान तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सत पॉल शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन के भीतर माफी मांगने और बयान वापस लेने की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है। पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के एक पदाधिकारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल कराने का लालच देकर पाला बदलने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया था कि संबंधित बीजेपी नेता सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील हैं। बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। पार्टी का कहना है कि यदि तय समय सीमा में माफी नहीं मांगी गई, तो 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!