140 करोड़ में बदली जैसलमेर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

  • 94d Ago 242 Views


राजस्थान के जैसलमेर रेलवे स्टेशन का 140 करोड़ रुपये की लागत से हुआ कायाकल्प अब पूरा हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को हेरिटेज लुक के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यह पश्चिमी राजस्थान का नया आकर्षण बन गया है।

स्टेशन की नई इमारत में राजस्थानी पीले पत्थर की पारंपरिक वास्तुकला को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है। यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी विशाल एयर कॉनकोर्स, आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर पार्किंग, फूड कोर्ट, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं और अत्याधुनिक स्वच्छता व्यवस्था जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। जैसलमेर की ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखते हुए स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now