नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में गुमशुदगी के एक मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी।
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को सिगरामपुरा निवासी मनीराम रैकवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि वह आटा पिसाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस को उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसके बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार ने अपने प्रेमी अखिलेश पटेल और उसके साथी भरत यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को अमरोनिया जंगल में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए उसके ऊपर भारी पत्थर रख दिए।
पूछताछ में प्रेम प्रसंग हत्या की मुख्य वजह सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तौलिया, पेचकस और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर