नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने उन्हें उप जिलाधिकारी (एसडीएम), हापुड़ के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
कल्पना सिंह चौहान ने मथुरा नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान नगर प्रशासन, स्वच्छता, अतिक्रमण, कर वसूली सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उन्हें हापुड़ जनपद में उप जिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में मथुरा नगर निगम में भी नए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर