नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
मथुरा के आर्य समाज रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक तरुण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक के भाई विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले तरुण को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है कि पहले तरुण को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या या हादसा प्रतीत हो।
परिजनों का दावा है कि तरुण की गर्लफ्रेंड के परिजनों ने कुछ दिन पहले उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और तब से लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तरुण की हत्या की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तरुण को आखिरी बार घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा के आर्य समाज रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक तरुण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले तरुण को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है कि पहले तरुण को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या या हादसा प्रतीत हो। परिजनों का दावा है कि तरुण की गर्लफ्रेंड के परिजनों ने कुछ दिन पहले उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और तब से लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तरुण की हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तरुण को आखिरी बार घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!