नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित चैन बिहारी कुंज, घमंडदेवाचार्य पीठ में स्वर्गीय शांति देवी मित्तल की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं चश्मा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर स्वामी वेणुगोपाल शरण देवाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
मुख्य आयोजक वरिंद्र मित्तल ने बताया कि ब्रज के संतों और स्थानीय लोगों की सेवा ही उनकी माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 250 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
वहीं नेत्र परीक्षण के बाद 180 जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर स्वामी वेणुगोपाल शरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित चैन बिहारी कुंज, घमंडदेवाचार्य पीठ में स्वर्गीय शांति देवी मित्तल की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं चश्मा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर स्वामी वेणुगोपाल शरण देवाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य आयोजक वरिंद्र मित्तल ने बताया कि ब्रज के संतों और स्थानीय लोगों की सेवा ही उनकी माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 250 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं नेत्र परीक्षण के बाद 180 जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर स्वामी वेणुगोपाल शरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!