📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

गणेशरा स्टेडियम में करंट का कहर: 16 वर्षीय जितेंद्र खेरवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • 17h ago
  • 196 views


मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेडियम परिसर में कार्य के दौरान 16 वर्षीय जितेंद्र खेरवार करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस वजह से फैला और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। प्रारंभिक जांच में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मृतक जितेंद्र की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद स्टेडियम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now