मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आगरा के कैलाश मंदिर में किए दर्शन, निष्पक्ष चुनाव के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

  • 13 days ago
  • 193 views


भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन कैलाश मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद वह आगरा आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां पहुंचकर सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उसके बाद भगवान महादेव के दर्शन किए। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची को लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now