कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह अभियान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 11 के आगरा साइड स्थित झाड़ियों के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी पंकज पुत्र रामगोपाल, निवासी ऊंट वाली गली, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली का रहने वाला है।
आरोपी पर आरोप है कि वह ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों और प्लेटफार्म पर सो रहे लोगों के मोबाइल और सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह अभियान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 11 के आगरा साइड स्थित झाड़ियों के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी पंकज पुत्र रामगोपाल, निवासी ऊंट वाली गली, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली का रहने वाला है। आरोपी पर आरोप है कि वह ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों और प्लेटफार्म पर सो रहे लोगों के मोबाइल और सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!