Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 14 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी के दो मोबाइल बरामद

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह अभियान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 11 के आगरा साइड स्थित झाड़ियों के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी पंकज पुत्र रामगोपाल, निवासी ऊंट वाली गली, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली का रहने वाला है।

आरोपी पर आरोप है कि वह ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों और प्लेटफार्म पर सो रहे लोगों के मोबाइल और सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

Previous News

बलदेव पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Next News

ब्रज तीर्थ विकास परिषद का “मेरो मथुरा” ऐप लॉन्च, सांसद हेमा मालिनी ने किया उद्घाटन