Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 14 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज तीर्थ विकास परिषद का “मेरो मथुरा” ऐप लॉन्च, सांसद हेमा मालिनी ने किया उद्घाटन

मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा “मेरो मथुरा” ऐप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मथुरा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ऐप का उद्घाटन करते हुए इसे ब्रज क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सांसद ने कहा कि यह ऐप न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि मथुरा-वृंदावन के स्थानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान में भी मदद करेगा। इसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतें सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

इस मौके पर उन्होंने एचडीएफसी बैंक द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे सोलर लाइट प्रोजेक्ट की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि गोवर्धन क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं और जल्द ही वृंदावन में भी यह कार्य शुरू किया जाएगा।

सांसद ने महिला सुरक्षा को लेकर पिंक बूथ, टैक्सी सुविधा और सहायता केंद्र बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और ऐसे डिजिटल प्रयास इसे और मजबूत करेंगे।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी के दो मोबाइल बरामद

Next News

लिव-इन में रह रही विवाहिता को धमकियां, सुरक्षा की मांग लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता