लखनऊ में गणेश विसर्जन बना मातम: सई नदी में डूबने से 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

  • 9d Ago 188 Views


जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के सई नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। देखते ही देखते कई लोग गहरे पानी में समा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, गोताखोरों और राहत टीमों को मौके पर बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी से शवों को बाहर निकाला गया, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गणेश विसर्जन जैसे आस्था के पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे से मोहनलालगंज सहित पूरे लखनऊ में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों में विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now