Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ में गणेश विसर्जन बना मातम: सई नदी में डूबने से 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के सई नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। देखते ही देखते कई लोग गहरे पानी में समा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, गोताखोरों और राहत टीमों को मौके पर बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी से शवों को बाहर निकाला गया, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गणेश विसर्जन जैसे आस्था के पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे से मोहनलालगंज सहित पूरे लखनऊ में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों में विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Previous News

ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वामन भगवान पर गोष्ठी आयोजित, 5 समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Next News

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर