सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में रविवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
आग तेजी से फैलने और धुआं भर जाने के कारण कई छात्र अंदर फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि कुछ छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वहीं राहत एवं बचाव दल ने कई छात्रों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और भवन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी छात्र की मौत की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में रविवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। आग तेजी से फैलने और धुआं भर जाने के कारण कई छात्र अंदर फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि कुछ छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वहीं राहत एवं बचाव दल ने कई छात्रों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और भवन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी छात्र की मौत की सूचना नहीं है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!