Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ अग्निकांड में छह लोगों की मौत, जान बचाने को छत से कूदे कई लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में रविवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

आग तेजी से फैलने और धुआं भर जाने के कारण कई छात्र अंदर फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि कुछ छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वहीं राहत एवं बचाव दल ने कई छात्रों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और भवन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी छात्र की मौत की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Previous News

दो दिन चला सघन चेकिंग अभियान, 269 वाहनों के चालान; ओवरलोड और अवैध खनन पर भी कार्रवाई

Next News

आगरा मेट्रो को मिलेगी नई रफ्तार, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं 10 जुलाई को चार नए स्टेशनों का लोकार्पण