परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
मथुरा। किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से रविवार को शहर के हृदय स्थल होली गेट स्थित ध्रुव प्लाजा में भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के महानगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा, प्रमुख उद्योगपति युवराज सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र गिरवार, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस दौरान सभी अतिथियों का साफा और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार और गदा भेंट की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (सुनील) हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से किसान अपनी समस्याएं सीधे यूनियन के समक्ष रख सकेंगे, जिनके समाधान के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा।
वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र गिरवार ने बताया कि इस कार्यालय में केवल किसानों की ही नहीं, बल्कि अन्य पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर