गृह क्लेश बना मौत की वजह: पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह आत्महत्या कर जीवन समाप्त किया

  • 51 days ago
  • 431 views


पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता होता है, लेकिन आगरा में गृह क्लेश के चलते पति और पत्नी के दोनों ने आत्महत्या कर ली। पत्नी के आगरा और पति ने लखनऊ के एक होटल में सुसाइड किया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। जितेंद्र और पूजा पति पत्नी थे। दोनों ही शिक्षक थे।  दोनों में किसी बात को लेकर क्लेश हो गया, जिसके बाद पति जितेंद्र लखनऊ चला गया, जबकि पत्नी पूजा घर में थी। पत्नी पूजा में घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

जैसे ही इसकी जानकारी पति जितेंद्र को हुई तो उसने भी लखनऊ के एक होटल में आत्महत्या की। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई, और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पत्नी पूजा का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पति का शव लखनऊ से पोस्टमार्टम के बाद आगरा लाया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now