परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित DPS स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मारपीट में छात्र विश्वराज के कई दांत टूट गए हैं और उसके जबड़े में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जिससे वह बोलने में भी असमर्थ है।
घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध यूट्यूबर Piyush Malhotra के बच्चे के साथ भी इसी स्कूल परिसर में मारपीट की गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की सच्चाई और आरोपियों की पहचान की जा सके।
एसीपी हरीपर्वत आगरा अमीषा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर