परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
गोवर्धन। ग्राम पलसों में बंजर भूमि पर कराए जा रहे तालाब और बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को गोवर्धन थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई और एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
पूर्व प्रधान अर्जुन लाल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की खसरा संख्या 580 राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, लेकिन कुछ लोग अपने निजी हितों को साधने के लिए इस भूमि पर तालाब और बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तालाब निर्माण के लिए अन्य भूमि पहले से ही स्वीकृत एवं राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके बावजूद बंजर भूमि पर निर्माण कराया जाना नियमों के विपरीत है और इससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाने, भूमि की पैमाइश कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाए ताकि गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो।
थाना दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से जांच कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगा।
जानकारी के अनुसार थाना दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें ग्राम पलसों की बंजर भूमि और तालाब निर्माण से जुड़ा मामला प्रमुख रूप से चर्चा में रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर