परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
वृंदावन। अधिकमास और वीकेंड के चलते रविवार को धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन, पूजन-अर्चन और दान-पुण्य के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग और तंग गलियां दिनभर जाम जैसी स्थिति में नजर आईं।
भीषण गर्मी और उमस के बीच हजारों श्रद्धालु घंटों तक भीड़ में फंसे रहे। कई स्थानों पर लोगों को कदम-कदम पर रुककर आगे बढ़ना पड़ा, जिससे दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आस्था के इस दबाव के बीच प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आई। जहां श्रद्धालु भीड़ और गर्मी से बेहाल दिखे, वहीं ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी स्थानीय दुकानों पर लगे पंखों की हवा लेते दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद पर्याप्त भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था नजर नहीं आई। इससे दर्शन के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अधिकमास के चलते आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय लोग और श्रद्धालु प्रशासन से बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर