ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 2h ago
वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन की कोतवाली पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस टीम अब तक 207 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचा चुकी है।
इसी क्रम में बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी गणेश सिसौदिया और बांदा की महिला श्रद्धालु नीतू को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। गणेश का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सैमसंग फोन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान गुम हो गया था, जबकि नीतू का वीवो मोबाइल बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते समय खो गया था।
वृंदावन पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से दोनों फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए। अपना कीमती मोबाइल और महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित वापस मिलने पर दोनों श्रद्धालुओं ने वृंदावन पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
इस सफलता में हेड कांस्टेबल जिनेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रितेश कुमार और कांस्टेबल नितिन मलिक की अहम भूमिका रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर