वृंदावन पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, बोले- ओवैसी को पढ़ना चाहिए भारत का सांस्कृतिक इतिहास

  • 47 days ago
  • 597 views


प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास शनिवार को वृंदावन स्थित संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां संस्थापिका साध्वी ऋतंभरा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित किया और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बातचीत की।

मीडिया से बातचीत में डॉ. कुमार विश्वास ने राम जन्मभूमि आंदोलन को भारत की लंबी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला का भव्य मंदिर में विराजमान होना देश के लिए सुखद और ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही उन्होंने धार की भोजशाला मामले में आए अदालती फैसले को भी सराहनीय बताया।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि ओवैसी को भारत के सांस्कृतिक इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ पीढ़ियां पहले तक उनके पूर्वज भी इसी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपीलों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के समग्र विकास और सामाजिक चेतना के लिए नागरिकों को प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से सुनना और समझना चाहिए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now