वृन्दावन में धूमधाम से मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव, पंचामृत अभिषेक और भव्य जागरण का हुआ आयोजन

  • 138d Ago 287 Views


वृन्दावन में न्याय के देवता भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक, भव्य जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही।

हिंदी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी अवसर पर वृन्दावन स्थित बंशी वाले ब्रह्मकुंड के शनिदेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मध्य रात्रि में विधि-विधान के साथ भगवान शनिदेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया और भगवान शनिदेव को भव्य फूल बंगले में विराजमान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

शनिदेव जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य जागरण और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मान्यता है कि सूर्य पुत्र एवं यमुना जी के भाई भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और वे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसी कारण शनिदेव जन्मोत्सव पर भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now