सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 8h ago
थाना कोतवाली मथुरा की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग एवं कुशल मध्यस्थता के माध्यम से बिखरते परिवार को टूटने से बचाया
थाना कोतवाली, जनपद मथुरा में एक महिला द्वारा पति से विवाद के कारण नाराज होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ काउंसलिंग की गई तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया।
मिशन शक्ति टीम के सकारात्मक प्रयास एवं कुशल मध्यस्थता के फलस्वरूप पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेद दूर हो गए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने विवाद को समाप्त करते हुए राजी-खुशी साथ रहने पर सहमति व्यक्त की।
मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही से एक परिवार को टूटने से बचाने में सफलता मिली। टीम के इस प्रयास की मौके पर मौजूद आमजन द्वारा भी सराहना की गई।
थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम, जनपद मथुरा द्वारा पारिवारिक विवादों में संवेदनशीलता, संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना कोतवाली मथुरा की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग एवं कुशल मध्यस्थता के माध्यम से बिखरते परिवार को टूटने से बचाया थाना कोतवाली, जनपद मथुरा में एक महिला द्वारा पति से विवाद के कारण नाराज होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ काउंसलिंग की गई तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया। मिशन शक्ति टीम के सकारात्मक प्रयास एवं कुशल मध्यस्थता के फलस्वरूप पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेद दूर हो गए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने विवाद को समाप्त करते हुए राजी-खुशी साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही से एक परिवार को टूटने से बचाने में सफलता मिली। टीम के इस प्रयास की मौके पर मौजूद आमजन द्वारा भी सराहना की गई। थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम, जनपद मथुरा द्वारा पारिवारिक विवादों में संवेदनशीलता, संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!