नगर आयुक्त ने जंक्शन रोड-भैंस बहोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, नाला चौड़ीकरण पर व्यापारियों से लिए सुझाव

  • 1d Ago 126 Views


मथुरा के नवनियुक्त नगर आयुक्त ने जंक्शन रोड और भैंस बहोरा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिन स्थानों पर नाला चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, वहां नगर आयुक्त ने व्यापारियों से सुझाव लिए और उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने जंक्शन रोड के चौड़ीकरण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि भूतेश्वर नए बस स्टैंड क्षेत्र में जलभराव होने पर जंक्शन रोड मथुरा-वृंदावन के यातायात के लिए प्रमुख वैकल्पिक मार्ग बन जाता है। ऐसे में सड़क पर लगातार लगने वाले जाम से आम लोगों, व्यापारियों और छात्रों को परेशानी होती है।

उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान नाले को छोटा कर सड़क को चौड़ा किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और नगर निगम में बैठक बुलाकर व्यापारियों से विस्तृत चर्चा की जाएगी।

वहीं, कोतवाली रोड व्यापारी समिति के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त का ध्यान होलीगेट, कोतवाली रोड और आर्य समाज क्षेत्र की खराब स्थिति की ओर दिलाया। उन्होंने बताया कि आगामी राम बारात, अग्रसेन जयंती और अन्य शोभायात्राएं इसी मार्ग से निकलनी हैं, ऐसे में मार्ग की स्थिति में सुधार जरूरी है।

इस दौरान भैंस बहोरा व्यापारी समिति के अध्यक्ष सुमित चतुर्वेदी, व्यापार मंडल आईटी संयोजक आशु मिश्रा, महानगर महामंत्री राजेश गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मित्तल, ताराचंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, नरेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, संतोष चौधरी और करणवीर सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now