अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर पर सस्पेंस, CJP ने बताया दावा फर्जी

  • 10h Ago 82 Views


मुंबई में Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। रिपोर्टों के मुताबिक, दीपके को 1 अक्टूबर को मरीन ड्राइव के पास समर्थकों के साथ पोस्टर लेकर देखे जाने के बाद पुलिस थाने ले जाया गया था।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने दीपके को हिरासत में लिए जाने से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपके मरीन ड्राइव पर लोगों से बातचीत कर रहे थे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से सवाल कर रहे थे। दूसरी ओर, दीपके का दावा है कि एक महिला पुलिस अधिकारी उन्हें चाय के लिए साथ चलने को कहकर थाने ले गईं और कुछ देर बाद उन्हें जाने दिया गया।

CJP ने भी हिरासत से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इन्हें फर्जी बताया। दीपके ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी साझा की।

मामला ऐसे समय सामने आया है जब CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था। संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 2025 की मतदाता सूची को लेकर मांगों और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांगें उठाई गई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now