सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 7h ago
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना राया पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित पूरे 6 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को 6 लाख रुपये की लूट की सूचना दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। जांच में सामने आया कि वादी के एजेंट कुलदीप सिंह ने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक, कुलदीप सिंह ने बैंक से कुल 6 लाख रुपये निकाले और अपने साथी अजीत को सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने रकम को ग्राम हरोथा में एक स्थान पर छिपा दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए कुलदीप ने अपनी मोटरसाइकिल के आगे के हिस्से को क्षतिग्रस्त किया और खाली बैग लेकर लूट की झूठी कहानी तैयार की।
इसके बाद कुलदीप ने पहले वादी को और फिर डायल-112 पर लूट की सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर 6 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह, निवासी सरकोरिया, थाना गौरई, जनपद अलीगढ़ और अजीत पुत्र कन्हैयालाल, निवासी नगला बधिया, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना राया पर मु0अ0सं0 318/2026, धारा 316(5)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना राया पुलिस के साथ एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना राया पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित पूरे 6 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को 6 लाख रुपये की लूट की सूचना दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। जांच में सामने आया कि वादी के एजेंट कुलदीप सिंह ने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप सिंह ने बैंक से कुल 6 लाख रुपये निकाले और अपने साथी अजीत को सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने रकम को ग्राम हरोथा में एक स्थान पर छिपा दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए कुलदीप ने अपनी मोटरसाइकिल के आगे के हिस्से को क्षतिग्रस्त किया और खाली बैग लेकर लूट की झूठी कहानी तैयार की। इसके बाद कुलदीप ने पहले वादी को और फिर डायल-112 पर लूट की सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर 6 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह, निवासी सरकोरिया, थाना गौरई, जनपद अलीगढ़ और अजीत पुत्र कन्हैयालाल, निवासी नगला बधिया, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में थाना राया पर मु0अ0सं0 318/2026, धारा 316(5)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना राया पुलिस के साथ एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!