कोसीकलां पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने के टॉप्स और ₹2,320 नकद बरामद

  • 9h Ago 95 Views


मथुरा। थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के दो टॉप्स और 2,320 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:20 बजे थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने गोपालबाग पुल से न्यू बाईपास की ओर NH-19 पर देवेन्द्र उर्फ देवा (27) पुत्र गोपी, निवासी ग्राम खरोट, थाना कोसीकलां, हाल निवासी राधाकृष्ण कॉलोनी, गोपालबाग, थाना कोसीकलां को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 टॉप्स पीली धातु एवं 2,320 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मु0अ0सं0 664/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना कोसीकलां में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत तीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now