आगरा के बल्केश्वर में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकल ने पाया काबू

  • 1d Ago 118 Views


आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित किशन नगर में बुधवार दोपहर श्रीराम टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा टेंट से संबंधित सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें पास स्थित इवेंट कंपनी के टेंट तक भी पहुंच गईं। 

आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को परिसर से बाहर फैलने से रोकते हुए बुझाने का प्रयास किया। 

अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग से गोदाम में रखा सामान काफी हद तक जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now