मथुरा में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

  • 8h Ago 158 Views


मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अलवर-बाजना रेलवे पुल के पास कच्ची सड़क से नेत्रपाल सिंह (53 वर्ष) पुत्र कंचन सिंह, निवासी बिजहारी, थाना राया, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी मु0अ0सं0 677/2026, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 पिस्टल और 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पिस्टल की स्लाइड पर PISTOL 7.65mm (0.32") RP-210543 GSF-IN-2015 तथा बॉडी पर RP-210543 अंकित है।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुश्ताक मेहदी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल धीरज सिंह एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now