सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 7h ago
जयपुर में आयोजित गुलाबो पद्मश्री महोत्सव में ब्रज के अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को लोक कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लोक कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गणगौर टीवी चैनल के चेयरमैन डॉ. पवन अरोड़ा और तृप्ति पांडे समेत कई अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुल 51 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। ब्रज की लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्यों को देश-विदेश में मंच प्रदान करने वाले डॉ. दिनेश शर्मा को सम्मान मिलने पर कलाकारों और कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने आयोजकों और अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ब्रज की लोक कला और संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाना उनके लिए गौरव की बात है। ऐसे सम्मान लोक कलाकारों को अपनी कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
जयपुर में आयोजित गुलाबो पद्मश्री महोत्सव में ब्रज के अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को लोक कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लोक कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गणगौर टीवी चैनल के चेयरमैन डॉ. पवन अरोड़ा और तृप्ति पांडे समेत कई अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुल 51 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। ब्रज की लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्यों को देश-विदेश में मंच प्रदान करने वाले डॉ. दिनेश शर्मा को सम्मान मिलने पर कलाकारों और कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने आयोजकों और अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ब्रज की लोक कला और संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाना उनके लिए गौरव की बात है। ऐसे सम्मान लोक कलाकारों को अपनी कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!