तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • 2 days ago
  • 158 views


मथुरा के कस्बा सुरीर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी 61 वर्षीय बिन्ता देवी पत्नी अमीचंद मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सड़क पार कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्धा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया गया है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और आगे की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बाद में परिजनों ने यमुना नदी किनारे वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now