सीतापुर में चोरों का आतंक! घर से 5 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार

  • 72d Ago 265 Views


सीतापुर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के खुसुरुवा गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

पीड़ित आशीष चौधरी के मुताबिक, चोर घर में घुसकर पैंट में रखे 4 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल और सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now