सपा सांसद की टिप्पणी पर आगरा में भाजपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

  • 141d Ago 518 Views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजेंद्र लोधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक मर्यादाएं प्रभावित हो रही हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने चेतावनी दी कि यदि सपा सांसद जल्द माफी नहीं मांगते हैं तो महिला मोर्चा की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और माहौल काफी देर तक गरमाया रहा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now