सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

  • 95 days ago
  • 259 views


समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को निधन का कारण बताया जा रहा है।

प्रतीक यादव समाजवादी परिवार का अहम हिस्सा थे और अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों का आवास पर पहुंचना शुरू हो गया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य गहरे शोक में हैं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now