शादी के 3 महीने बाद नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • 1 day ago
  • 211 views


मथुरा के महोली रोड निवासी परिवार में उस समय मातम छा गया जब उनकी बेटी जानकी की शादी के महज 3 महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकी का विवाह 8 फरवरी को चामुंडा कॉलोनी निवासी तरुण के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब 15 दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए थे और जानकी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

मृतका के छोटे भाई विष्णु ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि जानकी की तबीयत खराब है और उसे गोवर्धन रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने जानकी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जानकी के गले पर लाल निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।

वहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ससुराल पक्ष ने बताया कि जानकी घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now