📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

रोडवेज वर्कशॉप का उच्चीकरण अधर में, जर्जर भवन और जलभराव से बढ़ रही मुश्किलें

  • 14h ago
  • 144 views


मथुरा। मथुरा रोडवेज के नए बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप का उच्चीकरण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। टेंडर जारी होने, कई बार सर्वे होने और निर्माण सामग्री पहुंचने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते बरसात के मौसम में वर्कशॉप परिसर में जलभराव और जर्जर भवन कर्मचारियों के लिए खतरा बने हुए हैं।

बरसात के दौरान रोडवेज वर्कशॉप परिसर में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे बसों के रखरखाव और मरम्मत कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं, वर्कशॉप कार्यालय की इमारत भी जर्जर अवस्था में है। कर्मचारियों का कहना है कि भवन की हालत इतनी खराब है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि वर्कशॉप के उच्चीकरण और कार्यालय भवन के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था और आगरा स्तर के अधिकारी कई बार निरीक्षण भी कर चुके हैं। ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।

इस संबंध में मथुरा डिपो के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा कई बार सर्वे किया जा चुका है और कुछ निर्माण सामग्री भी डाली गई है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण वर्कशॉप के संचालन में दिक्कतें आती हैं और इससे रोडवेज विभाग को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि लंबे समय से लंबित इस परियोजना पर निर्माण कार्य आखिर कब शुरू होगा और रोडवेज कर्मचारियों व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं कब मिल पाएंगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now