📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

ब्लैकमेलिंग से टूटी ब्यूटीशियन! फांसी से पहले रिकॉर्ड किया आखिरी वीडियो, 4 लोगों के नाम उजागर

  • 15h ago
  • 14 views


उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 26 वर्षीय ब्यूटीशियन एवं इवेंट ऑर्गेनाइजर कोमल मिश्रा ने कथित मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने पति को एक वीडियो भेजा, जिसमें चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कोमल मिश्रा मूल रूप से कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पहले सौरभ द्विवेदी से हुई थी। दंपति इटावा की वृंदावन कॉलोनी में अपने ढाई वर्षीय बेटी और चार माह के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जब पति घर से बाहर खाना और पेट्रोल लेने गए थे, उसी दौरान कोमल ने बच्चों को सुलाने के बाद दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इससे पहले उन्होंने करीब 1 मिनट 43 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पति को भेजा। वीडियो देखने के बाद पति तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक कोमल की मौत हो चुकी थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वायरल वीडियो में कोमल ने रुबी खान, शबीना खान, अभिषेक सिंह और रितेश रॉय को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि ये लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे और उनका घर बर्बाद कर रहे थे। साथ ही उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

मृतका के पति सौरभ द्विवेदी का आरोप है कि कुछ पुराने परिचित लंबे समय से कोमल को ब्लैकमेल कर रहे थे। वे पुरानी बातों का हवाला देकर उन्हें बदनाम करने और ससुराल वालों को सब कुछ बताने की धमकी देते थे। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण कोमल काफी तनाव में थीं।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि वायरल वीडियो, डिजिटल साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट, आत्महत्या के विचार या गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, परिवार या विश्वसनीय व्यक्ति से तुरंत सहायता लें |

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now