📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस की कार्रवाई

  • 17h ago
  • 87 views


मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात करीब 11:09 बजे जयपुर-बरेली एक्सप्रेसवे के नीचे इन्द्रपुरी की ओर जाने वाले अंडरपास पर चेकिंग के दौरान आकाश (22 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी खाण्डा थाना बरहन जनपद आगरा (हाल निवासी केशवधाम, थाना वृंदावन, जनपद मथुरा) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा .315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जमुनापार पर मु.अ.सं. 272/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रजत कुमार, आरक्षी रिंकू कुमार और तुलसी कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now