📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

अनंतनाग में आतंकियों का हमला, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या; TRF ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया

  • 10h ago
  • 662 views


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बुधवार को ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमरनाथ यात्रा को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल आशिक हुसैन के रूप में हुई है, जो आईआरपी (IRP) तीसरी बटालियन में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, वह अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी बाइक सवार आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं।

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कई स्थानों पर तलाशी और पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now