📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, उर्वरक उपलब्धता और सहकारी समितियों की समीक्षा की

  • 14h ago
  • 145 views


मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने मंगलवार को मथुरा का दौरा कर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उर्वरक उपलब्धता, गेहूं खरीद, सहकारी समितियों के संचालन और जिला सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर आयुक्त सहकारिता आदित्य कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक मिश्रा, इफको, कृभको, पीसीएफ, पीसीयू तथा जिला सहकारी विकास संघ के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मंत्री जे.पी.एस. राठौर का स्वागत ब्रज की प्रसिद्ध 'सांझी कला' की चित्रकला भेंट कर किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि खरीफ अभियान के तहत जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है और नियमानुसार उसका वितरण कराया जा रहा है। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 25,051 मीट्रिक टन यूरिया और 8,861 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने जानकारी दी कि जनपद में 79 सहकारी समितियां और 111 उर्वरक बिक्री केंद्र संचालित हैं, जहां किसानों को निर्बाध उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद और किसानों को किए गए भुगतान की भी समीक्षा की। उन्होंने सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार और मरम्मत कराने के निर्देश दिए तथा समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिला सहकारी बैंक के व्यवसाय में वृद्धि करने और किसानों को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर खाद और सहकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now