अग्निवीर जनक गुर्जर का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा शेरगढ़, तिरंगा यात्रा के साथ होगा अंतिम...
- 13h ago
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन स्थित श्री राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान बीच में रुकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मंच से निर्देश दिए जाने के बाद राष्ट्रगान को बीच में रोक दिया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राष्ट्रगान वास्तव में बीच में रोका गया है, तो इसकी परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए।
वहीं, इस पूरे मामले पर भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होनी थी, लेकिन ऑपरेटर की तकनीकी गलती से राष्ट्रगान चल गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसे तत्काल रोककर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।
हरीशंकर राजू यादव ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रगान का अनादर करने जैसी कोई मंशा नहीं थी और सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि भाजपा ने इसे पूरी तरह तकनीकी त्रुटि करार दिया है।
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन स्थित श्री राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान बीच में रुकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मंच से निर्देश दिए जाने के बाद राष्ट्रगान को बीच में रोक दिया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राष्ट्रगान वास्तव में बीच में रोका गया है, तो इसकी परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले पर भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होनी थी, लेकिन ऑपरेटर की तकनीकी गलती से राष्ट्रगान चल गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसे तत्काल रोककर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। हरीशंकर राजू यादव ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रगान का अनादर करने जैसी कोई मंशा नहीं थी और सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि भाजपा ने इसे पूरी तरह तकनीकी त्रुटि करार दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!